तीर्थ यात्री हमारे मेहमान रखें सहयोग की भावना
देवघर : सूचना भवन में डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसपी ए विजयालक्ष्मी ने श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें ब्रीफ किया. इस दौरान कर्तव्यों के बारे में बताया गया. डीसी ने कहा कि सभी कांवरिया तीर्थयात्री हमलोगों के लिए मेहमान के रूप में होंगे, हमें विधि व्यवस्था […]
जब तक उनके बाद की पाली वाले पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी नहीं पहुंच जाते हैं तब तक वे अपना स्थान नहीं छोड़ेंगे. डीसी ने पीएचइडी व बिजली से जुड़े अभियंत्रण व नागरिक सेवा के अधिकारियों को श्रावणी मेला के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को बिजली के बिना पानी का अभाव न हो और उनके जलार्पण में कोई व्यवधान न पड़े. सभी पुलिस पदाधिकारियों व दंडाधिकारियों को अपने क्षेत्र में इन सेवाओं से जुड़े कर्मियों के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










