सलोनाटांड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
देवघर : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलोनाटांड़ मुहल्ला-एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर के समीप बुधवार की अहले सुबह स्कॉरपियो(जेएच-15जे/7039) व टेंपो की चपेट में आने से एक साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो कर गिर पड़ा. जख्मी व्यक्ति का नाम विकास महथा(40) पिता लक्ष्मण महथा है. वह सर्कुलर रोड स्थित जटाही के समीप का रहने […]
देवघर : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलोनाटांड़ मुहल्ला-एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर के समीप बुधवार की अहले सुबह स्कॉरपियो(जेएच-15जे/7039) व टेंपो की चपेट में आने से एक साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो कर गिर पड़ा. जख्मी व्यक्ति का नाम विकास महथा(40) पिता लक्ष्मण महथा है.
वह सर्कुलर रोड स्थित जटाही के समीप का रहने वाला था. सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची अौर स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां अॉन डयूटी चिकित्सक ने उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया. मृतक के तीन छोटे-छोटे नाबालिग बच्चे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










