आरोपित पिता-पुत्र को नगर पुलिस ने दबोचा
देवघर: गुप्त सूचना पर नगर थाना के एएसआइ रामानुज सिंह ने बसमत्ता मुहल्ले में छापेमारी कर मारपीट व रंगदारी मामले के आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लक्ष्मी यादव सहित उसके पुत्र विकास यादव को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश कराया गया. कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने इन दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत […]
एएसआइ सिंह ने पत्रकारों को बताया कि लक्ष्मी सहित उसके पुत्र विकास को नगर थाना कांड संख्या 314/17 भादवि की धारा 447, 341, 323, 385, 387, 504, 506, 34 में गिरफ्तार किया गया.
मारपीट व रंगदारी से संबंधित उक्त मामला दोनों पिता-पुत्रों के विरुद्ध बसमता निवासी राजेश यादव ने 17 मई 2017 को नगर थाना में दर्ज कराया था. उक्त कांड के अलावे मारपीट-रंगदारी से संबंधित अन्य कई कांड व हत्या से संबंधित एक मामला लक्ष्मी के विरुद्ध नगर थाना में दर्ज है. हत्या मामले में लक्ष्मी फिलहाल जमानत पर था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










