दो साल से तबादले के इंतजार में हैं शिक्षक
देवघर. सरकारी हाइस्कूलों के शिक्षकों का कैडर जिला स्तरीय हो गया है. विभाग द्वारा 01.03.2016 को जारी अधिसूचना के तहत जिला स्तर पर जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक प्रत्येक वर्ष जून महीने में किये जाने का प्रावधान है. इस वर्ष जून महीने में चंद दिन बचे हैं. लेकिन, अब तक जिला शिक्षा स्थापना समिति […]
विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के हाइ स्कूलों में कार्यरत कुछ शिक्षक तबादले के लिए जिले के अन्य विद्यालयों अथवा जिले के बाहर के विद्यालयों में जाने के लिए स्थापना समिति की बैठक से आस लगाये बैठे हैं. लेकिन, बैठक नहीं होने से कुछ शिक्षकों में निराशा बरकरार है. सूत्रों की माने तो पिछले वर्ष भी जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक नहीं की गयी थी.
नतीजा पिछले वर्ष भी शिक्षक तबादले का इंतजार करते रहे. लेकिन, तबादला नहीं हुआ. सूत्रों की माने तो विभागीय स्तर पर अंदर ही अंदर कुछ शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. विभागीय स्तर पर पत्र जारी करना महज औपचारिकता रह गयी है. इधर, पूरे मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी देवघर का पक्ष लेने की कोशिश की गयी लेकिन, मौके पर उपलब्ध नहीं हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










