27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

छोटानागपुर फाउंडेशन ने बांटे कंबल

चतरा. स्वयंसेवी संस्था छोटानागपुर फाउंडेशन ने रविवार को वार्ड नंबर 20 में 125 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. संस्था के अध्यक्ष पूनम देवी ने गरीब व असहायों के बीच कंबल बांटे. अध्यक्ष ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य हर लाचार मजबूर व असहाय व्यक्तियों की सहायता करना है. कंबल प्राप्त करनेवालों […]

चतरा. स्वयंसेवी संस्था छोटानागपुर फाउंडेशन ने रविवार को वार्ड नंबर 20 में 125 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. संस्था के अध्यक्ष पूनम देवी ने गरीब व असहायों के बीच कंबल बांटे. अध्यक्ष ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य हर लाचार मजबूर व असहाय व्यक्तियों की सहायता करना है. कंबल प्राप्त करनेवालों लाभुकों में उषा देवी, ईश्वर यादव, भुनेश्वरी देवी, शांति देवी, किशोरी महतो, प्रसाद भुईयां, ललिता देवी, गुड़िया कुमारी, पोखनी देवी, विमला देवी, तारा देवी, दसमी देवी समेत अन्य शामिल हैं. मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव गौतम जायसवाल, सदस्य ओमप्रकाश साव, सुनैना देवीउपस्थित थे.
मुखिया ने किया कंबल का वितरण: लेम्ह पंचायत की मुखिया विनिता देवी ने पंचायत सचिवालय में शिविर लगाकर 170 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर मुखिया ने कहा कि ठंड को देखते हुए और भी कंबल की व्यवस्था की जायेगी, ताकि गरीब व असहायों को ठंड से परेशानी न हो. मौके पर उपमुखिया, पंचायत सेवक लोग उपस्थित थे.
120 कंबल बांटे गये: प्रतापपुर. रामपुर पंचायत के रविवार को गरीब व असहायों के बीच 120 कंबल का वितरण किया गया. मुखिया खेदू यादव, उपमुखिया गंदौरी साव व वार्ड सदस्यों द्वारा कंबल बांटा गया. मुखिया ने बताया कि ठंड को देखते हुए गरीबों के बीच और भी कंबल बांटा जायेगा, ताकि ठंड से किसी को परेशानी न हो.
200 कंबल बांटे गये: प्रतापपुर. प्रखंड के गजवा पंचायत सचिवालय में रविवार को गरीब व असहायों के बीच 200 कंबल बांटा गया. पंचायत के मुखिया चंद्रिका यादव, पंसस पूनम कुमारी, पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह व वार्ड सदस्य की देखरेख में कंबल का वितरण किया गया. मुखिया ने बताया कि जरूरत पड़ने पर और भी कंबल बांटे जायेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें