सात को मनेगा रुसी क्रांति दिवस बोकारो. मजदूर संगठन समिति की ओर से सात नवंबर को सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक में रुसी क्रांति दिवस मनाया जायेगा. यह जानकारी समिति के अरविंद कुमार साव ने दी.जन संघर्ष मोरचा ने चलाया जन संपर्क अभियानबोकारो. जन संघर्ष मोरचा ने गुरुवार को विस्थापितों का ‘महाजुटान’ कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आगरडीह, महेशपुर, पीपराटांड़, कुंडौरी, शिबूटांड़, पचोड़ा आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान संयुक्त महामंत्री नरेश महतो ने 15 नवंबर को जमुनिया टांड़ मैदान में पहुंचने की अपील की. अभियान में सरयू प्रसाद गोस्वामी, रवि रजवार, अशोक प्रसाद राय, धनेश्वर महतो, सागर रजवार, धीरेंद्र शाव, दुर्गा राय, मनोज महतो, पिंटू रजक, अनिल रजवार, माथुर साव, ज्योति महतो, मदन कुमार गुप्ता आदि शामिल थे. राष्ट्रीय जनता दल की बैठक बोकारो. राष्ट्रीय जनता दल की बैठक गुरुवार को सेक्टर-12 में हुई. अध्यक्षता पूर्व जिला महासचिव धनजी सिंह यादव ने की. इसमें प्रदेश महासचिव बहादुर सिंह यादव उपस्थित हुए. कहा : भाजपा व आरएसएस देश के एकता व अखंडता को तोड़ने में लगी हुई. भाजपा देश के विकास के नाम पर सत्ता में आयी, लेकिन धर्म के आधार पर समाज को बांटने का प्रयास कर रही है. मौके पर राणा गोप, हरेराम सिंह यादव, हजारी सिंह, भूषण पासवान, रामचंद्र यादव, संजीत सिंह, बिहारी यादव, सियाराम यादव, हरिशंकर सिंह, रवि घोष, सुरेंद्र चौधरी, रविंद्र यादव आदि मौजूद थे.
??? ?? ????? ???? ??????? ????
सात को मनेगा रुसी क्रांति दिवस बोकारो. मजदूर संगठन समिति की ओर से सात नवंबर को सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक में रुसी क्रांति दिवस मनाया जायेगा. यह जानकारी समिति के अरविंद कुमार साव ने दी.जन संघर्ष मोरचा ने चलाया जन संपर्क अभियानबोकारो. जन संघर्ष मोरचा ने गुरुवार को विस्थापितों का ‘महाजुटान’ कार्यक्रम को सफल बनाने […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement