बंद आवास से जेवरात और नकदी की चोरी

Updated at : 04 Sep 2019 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
बंद आवास से जेवरात और नकदी की चोरी

बोकारो : सेक्टर चार जी में प्रणव चंद्र के बंद आवास (आवास संख्या 2274) से एक लाख रुपये के जेवरात व नगद 11 हजार रुपये चोरी हो गये. प्रणव ने बताया कि वह माता-पिता के मुंबई में रह रहे हैं. आवास की जिम्मेदारी पड़ोसी मानिक मिश्रा को दी थी. 31 दिसंबर की रात को श्री […]

विज्ञापन

बोकारो : सेक्टर चार जी में प्रणव चंद्र के बंद आवास (आवास संख्या 2274) से एक लाख रुपये के जेवरात व नगद 11 हजार रुपये चोरी हो गये. प्रणव ने बताया कि वह माता-पिता के मुंबई में रह रहे हैं. आवास की जिम्मेदारी पड़ोसी मानिक मिश्रा को दी थी.

31 दिसंबर की रात को श्री मिश्रा उनके आवास में सोने जा रहे थे. इस दौरान ब्लॉक की सीढ़ी घर में दो युवकों को देखा. पूछताछ की तो पिस्तौल का भय दिखा कर युवक भाग गये. इसके बाद श्री मिश्रा आवास पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला. उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी. प्रणव चंद्र मुंबई से मंगलवार को बोकारो पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola