बोकारो में भी होगा स्नातक का मूल्यांकन केंद्र

Published at :30 May 2014 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारो में भी होगा स्नातक का मूल्यांकन केंद्र

धनबाद/बोकारो: स्नातक की परीक्षा का उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन करने के लिए अब धनबाद, बोकारो व गिरिडीह के कॉलेज में पदस्थापित शिक्षकों को हजारीबाग जाने से मुक्ति मिल जायेगी. विभूटा के महासचिव बीएन सिंह ने बताया कि इस मुद्दे पर सिंडिकेट में पहले ही सहमति बन चुकी थी. नये कुलपति डॉ गुरदीप सिंह ने भी सहमति […]

विज्ञापन

धनबाद/बोकारो: स्नातक की परीक्षा का उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन करने के लिए अब धनबाद, बोकारो व गिरिडीह के कॉलेज में पदस्थापित शिक्षकों को हजारीबाग जाने से मुक्ति मिल जायेगी.

विभूटा के महासचिव बीएन सिंह ने बताया कि इस मुद्दे पर सिंडिकेट में पहले ही सहमति बन चुकी थी. नये कुलपति डॉ गुरदीप सिंह ने भी सहमति दे दी है. विभूटा अध्यक्ष बलबीर सिंह सिद्धू व महासचिव बीएन सिंह के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नये कुलपति गुरदीप सिंह तथा प्रति कुलपति मनोरंजन कुमार सिन्हा से मिलने विवि गया था.

इस दौरान विवि व कॉलेजों की कई समस्याओं पर भी चर्चा हुई. महासचिव बीएन सिंह ने बताया कि उनके द्वारा उठाये गये दस सूत्री मांगों पर अधिकांश पर सहमति बन गयी है. मौके पर कुल सचिव डॉ एसपी सिन्हा तथा एफओ एएम सिद्दीकी भी उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि वार्ता सकारात्मक रही तथा कुलपति व प्रतिकुलपति के सकरात्मक रवैये विभूटा संतुष्ट है. उन्हें हर प्रकार से मदद करने का वादा किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola