भुरकुंडा की युवती की हत्या के मामले में रामगढ़ पुलिस ने की छापेमारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : भुरकुंडा निवासी युवती किरण कुमारी की हत्या के मामले में भुरकुंडा पुलिस ने रविवार को औद्योगिक बालीडीह ओपी पुलिस के सहयोग से मानगो गांव में छापेमारी की. हत्या की इस घटना में पुलिस मांडू निवासी युवक आदिल अंसारी व आदिल के पिता मो असगर अंसारी को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है़ […]
विज्ञापन
बोकारो : भुरकुंडा निवासी युवती किरण कुमारी की हत्या के मामले में भुरकुंडा पुलिस ने रविवार को औद्योगिक बालीडीह ओपी पुलिस के सहयोग से मानगो गांव में छापेमारी की. हत्या की इस घटना में पुलिस मांडू निवासी युवक आदिल अंसारी व आदिल के पिता मो असगर अंसारी को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है़
गिरफ्तारी के बाद आदिल अंसारी ने पुलिस के समक्ष दिये बयान में युवती की हत्या में मानगो निवासी एक रिश्तेदार का भी नाम उजागर किया है़ आदिल के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर भुरकुंडा पुलिस कोर्ट से वारंट लेकर रविवार को मानगो में छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली़ भुरकुंडा पुलिस को फिलहाल खाली हाथ लौटना पड़ा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










