चार बच्चों की मां झाड़-फूंक करनेवाले के साथ फरार
चास : अपने पति की गैरहाजिरी में चार बच्चों की मां (35) एक झाड़-फूंक करने वाले के साथ बीते आठ दिसंबर को फरार हो गयी. गुरुद्वारा रोड ब्लॉक के पास किराये के मकान में रहने वाले पति कामेश साव (काल्पनिक नाम) को इसकी जानकारी 13 दिसंबर को घर लौटने पर हुई. कामेश एक ऑटो चालक […]
चास : अपने पति की गैरहाजिरी में चार बच्चों की मां (35) एक झाड़-फूंक करने वाले के साथ बीते आठ दिसंबर को फरार हो गयी. गुरुद्वारा रोड ब्लॉक के पास किराये के मकान में रहने वाले पति कामेश साव (काल्पनिक नाम) को इसकी जानकारी 13 दिसंबर को घर लौटने पर हुई. कामेश एक ऑटो चालक हैं. वह कुछ सामान लेकर कोलकाता गया हुआ था.
बुधवार की शाम जब वह घर वापस आया तो पत्नी को न पाकर बच्चों से पूछताछ की. इस पर बच्चों ने बताया कि मां चार दिन से घर नहीं आयी है. पड़ोसियों, अपने घर, ससुराल और सगे-संबंधियों के यहां पता किया लेकिन वह कहीं नहीं मिली. कामेश मूलत: बिहार के मोकामा स्थित मोर गांव का है. गुरुवार को कामेश ने चास थाना में आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










