27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हूल दिवस: राज्य तो मिला, पर हालात नहीं बदले

बोकारो: बोकारो जिला आजसू पार्टी की ओर से शुक्रवार को मजदूर मैदान में हूल दिवस मनाया गया. पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने सिदो-कान्हू की तसवीर पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. श्री रजक ने कहा : राज्य निर्माण के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए प्रदेश में एक और हूल की आवश्यकता है. राज्य […]

बोकारो: बोकारो जिला आजसू पार्टी की ओर से शुक्रवार को मजदूर मैदान में हूल दिवस मनाया गया. पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने सिदो-कान्हू की तसवीर पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. श्री रजक ने कहा : राज्य निर्माण के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए प्रदेश में एक और हूल की आवश्यकता है. राज्य का निर्माण हो गया, लेकिन झारखंडियों के हालात नहीं बदले. झारखंडियों का शोषण व प्रताड़ना जारी है.
राज्य का इस्तेमाल उपनिवेश के रूप में : श्री रजक ने कहा : राज्य का उपयोग एक उपनिवेश के रूप में हो रहा है. कोयला व लौह अयस्क समेत अनेक खनिज पदार्थ का दोहन जारी है. कोयला व बिजली का उत्पादन झारखंड में होता है, पर बिक्री व वितरण का केंद्र कोलकाता में है. कहा : शोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए पार्टी सिद्धु-कान्हू व चांद भैरव के पद चिह्नों पर चल कर हूल को पुनर्जीवित करेगी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गाचरण महतो ने की व संचालन जिला सचिव तपन सिंह चौधरी ने किया. केंद्रीय संगठन सचिव साधु शरण गोप, महिला समिति की केंद्रीय सचिव शोभा रानी महतो, केंद्रीय सचिव अश्विनी महतो, संतोष महतो, टिकैत महतो, सचिन महतो, बुच्चु सिंह, बिगन महतो, महिला जिलाध्यक्ष रमा देवी, विनोद कश्यप, सुभाष सिंह, अशोक महतो, विनोद बाउरी, देवाशीष सिंह, मिसरी लाल महतो, नरेंद्र महतो समेत कई मौजूद थे.
झारखंड विस्थापित मोरचा ने मनाया हूल दिवस: झारखंड विस्थापित मोरचा ने शुक्रवार को हूल दिवस मनाया. अध्यक्षता फौदार सिंह व संचालन धनीलाल सिंह ने की. केंद्रीय अध्यक्ष भोला ठाकुर ने कहा : अंगरेज, जमींदार व महाजन के अत्याचार के खिलाफ संथाल परगना के लोगों ने एकता का परिचय दिया. हूल से सिदो कान्हू, चांद भैरव ने अंगरेजों की हुकूमत को झुका दिया. दिलीप सिंह, उषा देवी, मनोज कुमार, पिंटू सिंह, राधेश्याम कुमार, संजय कुमार, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार, सुबल दास, शिवलाल मांझी, अशोक कुमार हंसदा, अघनु कुमार समेत कई मौजूद थे.
जैनामोड़. झामुमो जरीडीह प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में शुक्रवार को टांड़मोहनपुर पंचायत अंतर्गत के सिदो कान्हू चौक पर दिवस समारोह मनाया गया. मुख्य अतिथि झामुमो जिलाध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी, प्रमुख बाबूचांद सोरेन, डाॅ रतन लाल मांझी, झामुमो जिला सचिव जयनारायण महतो, जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी, अमित सोरेन, घुनू हांसदा, बाबूलाल हांसदा, सुधीर हांसदा, जादू हेंब्रम, सुकेश कुमार जायसवाल, करमचांद मांझी के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें