रांची: रांची नगर निगम के बाजार टांड़ (अपर बाजार) स्थित जमीन पर बनी 88 दुकानों के दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जायेगी. इन दुकानदारों में से किसी ने अपनी दुकान को किराये पर लगा दिया है, तो किसी ने बेच दिया है. किसी-किसी ने तो अपनी दुकान का मूल स्वरूप ही बदल कर उसे लॉज में तब्दील कर दिया है.
नगर निगम के सीइओ मनोज कुमार के आदेश पर इन दुकानों की जांच की गयी, जिनमें 88 दुकानदार ऐसे पाये गये, जिन्होंने निगम के साथ हुए एकरारनामे का उल्लंघन किया है. निगम पहले इन दुकानदारों को नोटिस भेजेगा, उसके बाद कार्रवाई की जायेगी.
कौड़ियों में है किराया
राजधानी में अपर बाजार की पहचान एक बिजनेस हब के तौर पर है. बड़े से बड़े व्यापारी की इच्छा होती है कि यहां उसकी दुकान हो. नगर निगम द्वारा जिनको दुकानें दी गयी हैं, उनका किराया बाजार भाव से चार गुना कम है. वर्तमान में निगम को इन दुकानों से 10 रुपया प्रति वर्गफीट की दर से किराया मिलता है, वहीं इसके आसपास की दुकानों का किराया 30-40 रुपया वर्गफीट की दर से चल रहा है.
60 आवंटियों की हो गयी है मौत
नगर निगम द्वारा जिन लोगों को दुकानें आवंटित की गयी थी. उनमें से 60 आवंटी ऐसे हैं, जिनकी मौत काफी दिनों पहले हो चुकी है. ऐसे में दुकानदार व नगर निगम के बीच हुए एकरारनामे के अनुसार यह दुकान स्वत: ही नगर निगम के स्वामित्व में आ जानी चाहिए थी. परंतु अब भी ये दुकान मृतकों के पुत्र, पोते, भतीजा व दोस्तों द्वारा संचालित की जा रही हैं. अब तक इन दुकानों को नगर निगम ने अपने स्वामित्व में क्यों नहीं लिया इसके लिए नगर निगम के अधिकारी से लेकर बाजार शाखा प्रभारी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.
जिन्होंने दी दुकान किराये पर
आवंटित जो चला रहा है
संजय चौधरी भाड़ा में
वसंत लाल साहू श्याम साहूु (पुत्र)
दुली चंद साहू राजु जायसवाल (भाड़ा में)
स्व रामसेवक साहू अशोक कुमार (भाड़ा में)
स्व गंगा प्रसाद जालान सुदर्शन (भाड़ा में)
उदय प्रकाश चौधरी सुनील कुमार(भाड़ा में)
उदय प्रकाश चौधरी मोदी टी (भाड़ा में)
स्व मुंशी मिस्त्री विजय जायसवाल (भाड़ा में)
श्रीकृष्ण सिंह मुरारी वर्णवाल (भाड़ा में)
स्व चमरी मिस्त्री दारोगा सिंह को बेच दी
स्व एसएस गाड़ोदिया शंभु नाथ तिवारी (भाड़ा में)
स्व सुरेश साहू राजेश कुमार (भाड़ा में)
बालचंद गुप्ता भाड़ा में
राज कुमार साहू लॉज में तब्दील कर दिया
कृष्णा साहू लॉज में तब्दील कर दिया
स्व रघुनाथ पंडित अजय कुमार (भाड़ा में)
जितेंद्र कुमार शंकर कुमार (भाड़ा में)
ओम कमल शर्मा सतीश अग्रवाल (भाड़ा में)
जय नारायण गुप्ता रामदेव ठाकुर (भाड़ा में)
मंजु सिंह संजय प्रसाद (भाड़ा में)
हिरा लाल विजय रंजन खत्री(भाड़ा में)
सुरेश प्रसाद गुप्ता कमल अग्रवाल(भाड़ा में)
प्रकाश गुप्ता मिशोर कुमार(भाड़ा में)
कृत भूषण सिंह भाड़ा में
रामबचन सिंह भाड़ा में
रवींद्र सिंह सुरेश चौधरी (भाड़ा में)
वीना देवी मो शाहिद (भाड़ा में)
स्व सूरज साहू भाड़ा में