प्रेमी के साथ फरार तीन बच्चों की मां धरायी

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के जाला गांव के लामी टोला निवासी विशुनदेव उरांव को अपनी चचेरी भाभी को लेकर भागने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है़ पुलिस ने दोनों प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में जाला गांव निवासी सुनील उरांव द्वारा गढ़वा थाना में चार अप्रैल को अपनी पत्नी […]
गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के जाला गांव के लामी टोला निवासी विशुनदेव उरांव को अपनी चचेरी भाभी को लेकर भागने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है़ पुलिस ने दोनों प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में जाला गांव निवासी सुनील उरांव द्वारा गढ़वा थाना में चार अप्रैल को अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया गया था.
समाचार के अनुसार, सुनील छत्तीसगढ़ में रहकर टेलर चलाता था़ घर में उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ सास-ससुर के साथ रहती थी़ मार्च में होली के दिन उसके गोतिया के चचेरा भाई विशुनदेव उरांव उसके घर आया था. रात्रि में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया था़ इसके बाद दोनों फरार हो गये थे़ इसके बाद शहर के सहिजना मुहल्ले से दोनों को गिरफ्तार किया गया़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




