मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार का लक्ष्य तय, किसानों के बीच 486 करोड़ मत्स्य बीज का होगा वितरण

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Aug 2020 4:15 AM

विज्ञापन

मत्स्य विभाग इस वर्ष 486 करोड़ मत्स्य बीज का उत्पादन करेगा. विभागीय प्रक्षेत्रों में 25 तथा निजी तालाबों में 461 करोड़ मत्स्य बीज का उत्पादन होगा.

विज्ञापन

रांची : मत्स्य विभाग इस वर्ष 486 करोड़ मत्स्य बीज का उत्पादन करेगा. विभागीय प्रक्षेत्रों में 25 तथा निजी तालाबों में 461 करोड़ मत्स्य बीज का उत्पादन होगा. विभागीय प्रक्षेत्रों में एक लाख बीज उत्पादन पर करीब नौ हजार रुपये खर्च होता है. इसमें से 20 करोड़ बीज 10 हजार प्रति लाख की दर से बेचा जायेगा. इससे दो करोड़ रुपये राजस्व मिलेेगा. शेष पांच करोड़ मत्स्य बीज वैसे मत्स्य पालकों को दिये जायेंगे, जो मत्स्य बीज नकद खरीदेंगे. जो मत्स्य पालक 80 हजार बीज खरीदेंगे, उन्हें 20 हजार बीज शत प्रतिशत अनुदान पर दिया जायेगा.

इसके लिए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने जिलावार लक्ष्य तय किया है. तय किया गया है कि इस वर्ष निजी व सरकारी तालाबों में 416.25 करोड़ मत्स्य बीज का उत्पादन किया जाये. इसके लिए 1845 करोड़ मत्स्य स्पॉन, प्रशिक्षित मत्स्य बीज उत्पादकों को सरकारी तथा गैर सरकारी हैचरी से, अधिकतम 550 रुपये प्रति लाख स्पॉन की दर से क्रय कर आपूर्ति करने की योजना है. आपूर्ति किये जाने वाले स्पॉन के मूल्य का 90 फीसदी राशि सरकार देगी, वहीं 10 फीसदी रकम लाभुक को देनी होगी.

सरकार ने तय किया है कि राज्य के 123 पोर्टेबल मत्स्य बीज हैचरियों से 123 करोड़ मत्स्य स्पॉन का उत्पादन किया जायेगा. प्रति करोड़ मत्स्य स्पॉन उत्पादन पर 40 हजार रुपये की दर से खर्च करने की योजना है. पोर्टेबल हैचरी से उत्पादित स्पॉन की बिक्री से प्राप्त आय संबंधित हैचरी संचालक समूह के बैंक खाते में जमा होगी. इससे हैचरी कार्य के दौरान स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा.

2000 का फीड 7500 मत्स्य बीज उत्पादकों को

विभाग ने तय किया है कि 7500 मत्स्य बीज उत्पादकों को मत्स्य स्पॉन से मत्स्य बीज की तैयारी, निकासी एवं बिक्री के लिए फैक्टरी फारमुलेटेड फीड दिया जायेगा. जाल क्रय के लिए दो हजार रुपये का अनुदान भी दिया जायेगा. मत्स्य पालकों को केज रिपयेरिंग के लिए भी 35 हजार रुपये दिये जायेंगे. इसमें 25 हजार रुपये सरकारी सहायता होगी तथा 10 हजार रुपये मत्स्य पालकों को लगाना होगा.

इस वर्ष 198 नाव का वितरण करेगा विभाग

मत्स्य विभाग इस वर्ष 198 नाव का वितरण भी करेगा. एक नाव की लागत करीब 33 हजार रुपये होगी. इसमें 30 हजार रुपये का अनुदान दिया जायेगा. शेष राशि मस्त्य जीवी सहयोग समितियों अथवा उनके सदस्यों द्वारा वहन किया जायेगा.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola