रेवेन्यू फ्रेंचाइजी ने डीएम को दिया आवेदन

Updated at : 07 Mar 2017 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
रेवेन्यू फ्रेंचाइजी ने डीएम को दिया आवेदन

लालगंज नगर : क्षेत्र के ग्रामीण रेवेन्यू फ्रेंचाइजी ने ससमय कमीशन की राशि भुगतान नहीं होने के संबंध में जिला समाहर्ता को आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि हमलोग सभी आरआरएफ विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल प्रशाखा लालगंज में 2013 से काम कर रहे हैं. जिसमें ससमय बिल वितरण एवं राजस्व की वसूली करते […]

विज्ञापन

लालगंज नगर : क्षेत्र के ग्रामीण रेवेन्यू फ्रेंचाइजी ने ससमय कमीशन की राशि भुगतान नहीं होने के संबंध में जिला समाहर्ता को आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि हमलोग सभी आरआरएफ विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल प्रशाखा लालगंज में 2013 से काम कर रहे हैं. जिसमें ससमय बिल वितरण एवं राजस्व की वसूली करते आ रहे हैं और समय सीमा के अंतर्गत जमा कर देते हैं.

बावजूद छह महीने के बाद लेखा पदाधिकारी, हाजीपुर द्वारा सहायक विद्युत अभियंता, लालगंज के कार्यालय में भेज दिया गया. सहायक विद्युत अभियंता के कार्यालय से सभी फ्रेंचाइजी कर्मचारियों को लौटा दिया गया है. जिससे फ्रेंचाइजी कर्मचारियों के सहित परिवार वाले को भी भुखमरी की समस्या आ गयी है. जिससे क्षुब्ध होकर फ्रेंचाइजी कर्मचारी ने समाहर्ता को आवेदन दे अवगत कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन