उत्कृष्ट कार्यों के लिए विद्युत अभियंता हुए पुरस्कृत

Updated at : 28 Jan 2017 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्यों के लिए विद्युत अभियंता हुए पुरस्कृत

हाजीपुर : जिले के बिदुपुर प्रखंड के रहिमापुर गढ़ निवासी पवन कुमार विद्युत विभाग की सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किये गये. गुरु गोविंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर उत्कृष्ट विद्युत सेवा के लिए राज्य सरकार से पुरस्कृत होने पर बधाई देते हुए स्थानीय विधायक अवधेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश […]

विज्ञापन

हाजीपुर : जिले के बिदुपुर प्रखंड के रहिमापुर गढ़ निवासी पवन कुमार विद्युत विभाग की सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किये गये. गुरु गोविंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर उत्कृष्ट विद्युत सेवा के लिए राज्य सरकार से पुरस्कृत होने पर बधाई देते हुए स्थानीय विधायक अवधेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा एवं पार्टी नेता संजीव कुमार चौरसिया ने कहा कि सम्मान पाकर पवन ने अपने गांव का ही नहीं जिले का भी मान बढ़ाया है.

पूर्व मुखिया स्व हरि विलास सिंह के पौत्र एवं विद्युत कर्मी स्व उमाशंकर सिंह के पुत्र विद्युत अभियंता पवन को सचिवालय के अधिवेशन भवन में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन