सिगरेट-गुटखा पर भी लगे रोक

Updated at : 23 Jan 2017 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
सिगरेट-गुटखा पर भी लगे रोक

महनार : नशाबंदी के खिलाफ मानव शृंखला कार्यक्रम सराहनीय है, किंतु लाइसेंसी शराब दुकान के बजाय उसकी होम डिलिवरी की जा रही है. यह बातें महनार के पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद ने चमरहरा में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह महनार प्रखंड के पूर्व भाजपा अध्यक्ष बलबंत सिंह के निधन पर रविवार को उनके घर जाकर […]

विज्ञापन

महनार : नशाबंदी के खिलाफ मानव शृंखला कार्यक्रम सराहनीय है, किंतु लाइसेंसी शराब दुकान के बजाय उसकी होम डिलिवरी की जा रही है. यह बातें महनार के पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद ने चमरहरा में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह महनार प्रखंड के पूर्व भाजपा अध्यक्ष बलबंत सिंह के निधन पर रविवार को उनके घर जाकर परिजनों से मिलकर दुःख प्रकट करने के बाद पत्रकारों से कहीं. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बावजूद प्रत्येक गांव और बाजारों में शराब महंगे दामों पर लोगों को मिल रही है.

साथ ही विभिन्न तरह के गुटखे, सिगरेट जैसे नशीले पदार्थ खुले आम बेचे जा रहे हैं. इस पर किसी तरह का प्रशासनिक प्रतिबंध नहीं दिख रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार क्षेत्र में उन्हीं लोगों को अवैध शराब के साथ पकड़ रही है, जो उन्हें पैसा नहीं दे रहे हैं. बिहार सरकार पुलिस को भी शराबबंदी के खिलाफ जागृत करे और खुलेआम बिक रहे जानलेवा गुटखा, सिगरेट आदि की बिक्री पर भी रोक लगाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन