नोटबंदी से जनता परेशान: पप्पू यादव

Updated at : 23 Dec 2016 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी से जनता परेशान: पप्पू यादव

हाजीपुर : जन अधिकार पार्टी के संरक्षक एवं सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नोटबंदी को आम जनता के हितों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि इसके खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जायेगा. स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कालेधन पर अंकुश के नाम पर नोटबंदी के बहाने […]

विज्ञापन

हाजीपुर : जन अधिकार पार्टी के संरक्षक एवं सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नोटबंदी को आम जनता के हितों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि इसके खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जायेगा. स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कालेधन पर अंकुश के नाम पर नोटबंदी के बहाने नौटंकी की जा रही है.

इससे आम जन को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के विरोध में पार्टी द्वारा आंदोलन चलाया जा रहा है. इस आंदोलन के तहत गुरुवार को सड़क जाम किया गया. सड़क जाम आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए वे पटना से हाजीपुर चले थे, लेकिन गांधी सेतु पर जाम के कारण समय पर नहीं पहुंच सकें. सांसद ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सभी मंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों के अलावे तमाम बड़े अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराने की मांग की. सांसद ने कहा कि सबसे पहले उनकी ही संपत्ति की जांच करा ली जाये.

इस अवसर पर जिले के लालगंज, हाजीपुर और पातेपुर प्रखंड के लगभग डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन