सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, परिजनों में कोहराम

Updated at : 11 Nov 2016 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, परिजनों में कोहराम

गोरौल : थाना क्षेत्र के एनएच 77 के महम्मदपुर दरिया चौक पर एक 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को बस रौंदते हुए भाग निकली. जिससे उस व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार महम्मदपुर गांव निवासी 65 वर्षीय बूटा सहनी अपने घर से चाय पीने के लिये महम्मदपुर चौक पर जा […]

विज्ञापन

गोरौल : थाना क्षेत्र के एनएच 77 के महम्मदपुर दरिया चौक पर एक 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को बस रौंदते हुए भाग निकली. जिससे उस व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार महम्मदपुर गांव निवासी 65 वर्षीय बूटा सहनी अपने घर से चाय पीने के लिये महम्मदपुर चौक पर जा जा रहे थे कि सड़क पार करने के क्रम में एक बस उन्हें रौंदते हुए निकल भागी.

जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. हालांकि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और लाश को हाजीपुर कोनहरा घाट ले जाकर दाह संस्कार कर दिया. इसकी खबर खबर पाते ही पंचायत की मुखिया जानकी देवी ने उसके घर पहुंच कर दाह संस्कार के लिये 15 सौ रुपये दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन