कार्डियक केयर यूनिट बंद, नहीं हो रहा इलाज

हाजीपुर : सदर अस्पताल में कार्डियक केयर यूनिट के बंद रहने से जिले में हृदय रोग के मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है. वर्षों से बंद पड़ा सीसीयू कब चालू होगा, इसका ठोस जवाब अस्पताल प्रशासन के पास नहीं है. सीसीयू में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के उपकरण जंग खा रहे हैं, जबकि […]
हाजीपुर : सदर अस्पताल में कार्डियक केयर यूनिट के बंद रहने से जिले में हृदय रोग के मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है. वर्षों से बंद पड़ा सीसीयू कब चालू होगा, इसका ठोस जवाब अस्पताल प्रशासन के पास नहीं है. सीसीयू में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के उपकरण जंग खा रहे हैं,
जबकि हृदय रोग के मरीज जिले से बाहर पटना या अन्य शहरों में इलाज कराने को विवश हैं. हृदय रोगियों के समुचित इलाज के लिए लगभग चार साल पहले सदर अस्पताल में सीसीयू स्थापित किया गया था. तब से आज तक यह बंद पड़ा है. इसे चालू करने का कोई प्रयास नहीं हुआ. इसमें लगाये गये मॉनिटर से लेकर सारी अत्याधुनिक मशीनें जंग खा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




