बिछड़े पति-पत्नी को डीजे ने मिलाया

हाजीपुर : दहेज प्रताड़ना के केस को लेकर शादी के एक साल बाद ही बिछड़ गये पति-पत्नी को जिला एवं सत्र न्यायधीश एके जैन ने मिला दिया. महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी कुंती देवी की शादी आठ साल पूर्व राकेश सहनी के साथ हुई थी. शादी के बाद दहेज में मोटरसाइकिल की मांग […]
हाजीपुर : दहेज प्रताड़ना के केस को लेकर शादी के एक साल बाद ही बिछड़ गये पति-पत्नी को जिला एवं सत्र न्यायधीश एके जैन ने मिला दिया. महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी कुंती देवी की शादी आठ साल पूर्व राकेश सहनी के साथ हुई थी. शादी के बाद दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किये जाने लगा. प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने न्यायालय की शरण ली. इस तरह सात साल से पति-पत्नी अलग रह रहे थे.
मामले में न्यायालय द्वारा संज्ञान लेने के बाद जब पति ने डीजे के न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की, तब डीजे ने दोनों पक्षों को बुला कर सुलह करा कर दोनों को मिला दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




