डीएओ पर प्राथमिकी दर्ज

हाजीपुर(वैशाली) : किसानों को मिलनेवाले कृषि अनुदान की राशि का गबन कर बंदरबांट करने के आरोप में जिला कृषि पदाधिकारी समेत अन्य के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. तिरहुत प्रमंडल के संयुक्त निदेशक शष्य सुनील कुमार पंकज के लिखित बयान के आधार पर सदर पुलिस ने जिला कृषि पदाधिकारी समेत अन्य के विरुद्ध […]
हाजीपुर(वैशाली) : किसानों को मिलनेवाले कृषि अनुदान की राशि का गबन कर बंदरबांट करने के आरोप में जिला कृषि पदाधिकारी समेत अन्य के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. तिरहुत प्रमंडल के संयुक्त निदेशक शष्य सुनील कुमार पंकज के लिखित बयान के आधार पर सदर पुलिस ने जिला कृषि पदाधिकारी समेत अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.
कृषि यांत्रिकीकरण योजना वर्ष 2015-16 में अनियमितता की जन शिकायत पर कृषि निदेशक, पटना द्वारा गठित जांच दल द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन के आलोक में यह मामला दर्ज कराया गया है. प्रतिवेदन के अनुसार, जिला कृषि पदाधिकारी कामता प्रसाद ने महुआ प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामदास राम और गोरौल प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार शर्मा समेत अन्य कर्मियों की सहायता से डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि का गबन कर बंदरबांट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




