एक पखवारे में चार हत्याएं पर पुलिस के हाथ खाली

जिले में बीते पांच मई से 19 मई के बीच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार युवकों की गोली मार कर हत्या की जा चुकी है. नगर थाने के बागमली में पांच मई को पेप्सी कंपनी के अधिकारी किसलय की हत्या के बाद अगले दिन छह मई को महुआ थाना क्षेत्र की भदवास में 22 वर्षीय […]
जिले में बीते पांच मई से 19 मई के बीच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार युवकों की गोली मार कर हत्या की जा चुकी है. नगर थाने के बागमली में पांच मई को पेप्सी कंपनी के अधिकारी किसलय की हत्या के बाद अगले दिन छह मई को महुआ थाना क्षेत्र की भदवास में 22 वर्षीय युवक गुड्डू शर्मा की हत्या कर दी गयी. 18 मई को सराय थाना क्षेत्र के प्रबोधी नरेंद्र निवासी 28 वर्षीय युवक मुन्ना सिंह को मौत के घाट उतार दिया गया और इसके अगले दिन 19 मई को वैशाली थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक गैस एजेंसी के कर्मचारी विपिन कुमार को मार डाला. एक के बाद एक हत्या इन घटनाओं ने जिले के प्रबुद्ध और संवेदनशील लोगों को हिला कर रख दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




