यात्रियों को नहीं मिल रही हैं निगम बस की पूरी सुविधाएं

Updated at : 09 May 2016 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
यात्रियों को नहीं मिल रही हैं निगम बस की पूरी सुविधाएं

हाजीपुर : बिहार सरकार के परिवहन निगम द्वारा चलाये जा रहा बस सुविधा का पूरा लाभ यात्रीयों को नहीं मिल पा रहा है. यात्रियों की सुविधा को देखते हुऐ 25 बसें पटना से हाजीपुर के लिए चलाया जा रही हैं. वहीं ,बस यात्रियों का कहना है कि पटना से हाजीपुर आने के लिए 25 बसें […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार सरकार के परिवहन निगम द्वारा चलाये जा रहा बस सुविधा का पूरा लाभ यात्रीयों को नहीं मिल पा रहा है. यात्रियों की सुविधा को देखते हुऐ 25 बसें पटना से हाजीपुर के लिए चलाया जा रही हैं. वहीं ,बस यात्रियों का कहना है कि पटना से हाजीपुर आने के लिए 25 बसें चलायी जा रही हैं, मगर शाम को पटना से हाजीपुर आने के लिए बस स्टैंड पर बस ही नहीं मिलती है. हाजीपुर से पटना रोज जानेवाले कुछ यात्रियों का कहना है कि सरकार द्वारा चलये जा रहे बस चालू होने से जहां एक तरफ आम जनता को काफी राहत मिल रही है,

वहीं प्राइवेट बस और ओटों जो कि पटना से हाजीपुर और हाजीपुर से पटना के बीच चल रही थी उसे काफी नुकसान हो रहा है. शंशाक कुमार, बिरजु कुमार, निखिल दुबे जो बस से ही रोजना सफर करते हैं, का कहना है कि तीन बजे के बाद अनवरपुर चौक के समीप सरकार द्वारा चलायी जा रहीं बसें एक लाइन से लगी रहती हैं और दो तीन बस ही शाम पांच बजे के बाद पटना में बस स्टैंड में लगी रहती है. शाम में कुछ और बसों को पटना के लिए चलाये जाने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन