डाकघरों में कर्मियों का टोटा

वैशाली : केंद्र सरकार जहां ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघर को हाइटेक कर ग्रामीणों को ऑनलाइन सुविधा देने का प्रयास कर रही है, वहीं विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण इसमें सफलता मिलती नहीं दिख रही है. प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित डाकघर में लगभग 16 हजार खाताधारी हैं. यहां आरडी, पेंशनधारियों का खाता तथा टीडीएसी […]
वैशाली : केंद्र सरकार जहां ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघर को हाइटेक कर ग्रामीणों को ऑनलाइन सुविधा देने का प्रयास कर रही है, वहीं विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण इसमें सफलता मिलती नहीं दिख रही है. प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित डाकघर में लगभग 16 हजार खाताधारी हैं.
यहां आरडी, पेंशनधारियों का खाता तथा टीडीएसी सहित कई तरह की स्कीम में 300-400 लेनदेन प्रतिदिन होता है. प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा बैंक होने के कारण इनके कार्यों का भी दबाव बना रहता है. एक अवर डाकपाल तथा पोस्ट मैन के सहारे यह पोस्ट ऑफिस चल रहा है. कंप्यूटर के नाम पर भी मात्र एक सिस्टम दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




