सदर अस्पताल में टेटवेक की सूई नहीं

Updated at : 03 Apr 2016 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में टेटवेक की सूई नहीं

हाजीपुर : सदर अस्पताल में पिछले एक माह से नहीं है टेटवेक की सूई. सदर अस्पताल में जहां मरीजों को सरकार द्वारा हर सुविधा देने की बात कही जाती है. वहीं सबसे जरूरी दवा टेटवेक की सूई सदर अस्पताल में पिछले एक महीने से नहीं है. इस कारण मरीजों को बाहर से टेटवेक की सूई […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर अस्पताल में पिछले एक माह से नहीं है टेटवेक की सूई. सदर अस्पताल में जहां मरीजों को सरकार द्वारा हर सुविधा देने की बात कही जाती है. वहीं सबसे जरूरी दवा टेटवेक की सूई सदर अस्पताल में पिछले एक महीने से नहीं है. इस कारण मरीजों को बाहर से टेटवेक की सूई लेनी पड़ रही है. सदर अस्पताल के कर्मचारी बताते हैं कि इमरजेंसी वार्ड में पिछले एक महीने से टेटवेक की सूई नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

जब भी मरीजों को बाहर से सूई लाने को कहा जाता है तो इमरजेंसी वार्ड के कर्मचारी से ही मरीज या उनके परिजन उलझ जाते हैं. काफी समझाने के बाद लोग शांत होते हैं. काफी लोगों को हम लोग सीघे डॉक्टर के पास ही भेज देते हैं . वही सदर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सूई नहीं होने की बात कई बार सिविल सर्जन को कहा जा चुका है. आश्वासन मिलता है कि जल्द ही सूई आ जायेगी, मगर अभी तक सूई नही मिल पाई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन