गुजरात में बंधक बने मजदूरों के परिजनों से अब तक नहीं मिल सके अधिकारी

पटेढ़ी बेलसर : बेलसर ओपी के उफरौल एवं मौना महादलित टोले के गुजरात में बंधक बने छह मजदूरों के परिजनों में अनहोनी की आशंका को लेकर खौफ है. वहां से जान बचा कर भागे मजदूरों की आपबीती सुन कर परिवारवाले सहमे हुए है. परिवारवाले फंसे लोगों को गुजरात से घर लाने को लेकर अभी तक […]
पटेढ़ी बेलसर : बेलसर ओपी के उफरौल एवं मौना महादलित टोले के गुजरात में बंधक बने छह मजदूरों के परिजनों में अनहोनी की आशंका को लेकर खौफ है. वहां से जान बचा कर भागे मजदूरों की आपबीती सुन कर परिवारवाले सहमे हुए है. परिवारवाले फंसे लोगों को गुजरात से घर लाने को लेकर अभी तक प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई लगाने का गुहार भी नहीं लगा पा रहे है,
क्योंकि उन्हें डर कि स्थानीय स्तर पर आवेदन देने से कहीं बंधक बने मजदूरों पर कोई आफत न आ जाये. गुजरात से किसी तरह भाग कर घर लौटे मजदूर उमेश मांझी, डोमन मांझी, मनोज मांझी, नवल मांझी ने बताया कि वहां पर मजदूरों से दिन-रात काम लिया जाता था. एक समय का भोजन दिया जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




