Advertisement
30 को हाजीपुर आयेंगे केंद्रीय मंत्री पासवान व कुशवाहा
हाजीपुर : नगर के अक्षयवट राय स्टेडियम में 30 जून को जनप्रतिनिधि समागम सभा होगी. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन द्वारा आयोजित इस सभा में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मंत्री वृशिण पटेल, लोजपा सांसद चिराग पासवान, रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह, भाजपा सांसद […]
हाजीपुर : नगर के अक्षयवट राय स्टेडियम में 30 जून को जनप्रतिनिधि समागम सभा होगी. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन द्वारा आयोजित इस सभा में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मंत्री वृशिण पटेल, लोजपा सांसद चिराग पासवान, रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह, भाजपा सांसद नित्यानंद राय एवं पार्टी के विधायक उपस्थित होंगे. सभा 10 बजे दिन से शुरू होगी.
वहीं विधान परिषद चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी अजय कुशवाहा के आवासीय परिसर में बैठक हुई, जिसमें तैयारी की समीक्षा की गयी. बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, रालोसपा जिलाध्यक्ष नागेश्वर राय, हिंदुस्तान अवाम मोरचा के जिलाध्यक्ष प्रो संजय कुमार समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement