कड़ाके की ठंड में धूप खिली तो मिली राहत

हाजीपुर : हाल के कुछ दिनों में कड़ाके की सर्दी ने लोगों को काफी परेशान किया. लेकिन ठंड से बेहाल लोगों पर सोमवार को सूर्य देव ने अपनी कृपा बरसायी. दिनभर लोगों ने धूप की गर्मी ली और पूर्व में मिले कड़ाके की ठंड के एहसास से छुटकारा पाया. हालांकि सुबह में सोमवार को भी […]
हाजीपुर : हाल के कुछ दिनों में कड़ाके की सर्दी ने लोगों को काफी परेशान किया. लेकिन ठंड से बेहाल लोगों पर सोमवार को सूर्य देव ने अपनी कृपा बरसायी. दिनभर लोगों ने धूप की गर्मी ली और पूर्व में मिले कड़ाके की ठंड के एहसास से छुटकारा पाया. हालांकि सुबह में सोमवार को भी जगह-जगह घने कोहरे छाया रहा. घने कोहरे के कारण सुबह में विभिन्न सड़कों पर वाहन चालकों को सावधानी के साथ सफर करते देखा गया. जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों एवं नगर क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही सोमवार को धूप खिली, जगह-जगह बच्चों ने अपनी गतिविधियां शुरू कर दी. कही क्रिकेट खेल कर तो कही धूप में बैठक कर उसकी गर्मी का आनंद उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




