मैजिक की ठोकर से स्कूटी सवार महिला जख्मी

Published at :06 May 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
मैजिक की ठोकर से स्कूटी सवार महिला जख्मी

कटैया-निर्मली : पिपरा थाना अंतर्गत सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग एनएच 327ई पर गुरुवार की शाम मैजिक वाहन से टकराकर स्कूटी सवार महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पिपरा पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी महिला को सदर अस्पताल सुपौल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते […]

विज्ञापन

कटैया-निर्मली : पिपरा थाना अंतर्गत सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग एनएच 327ई पर गुरुवार की शाम मैजिक वाहन से टकराकर स्कूटी सवार महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पिपरा पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी महिला को सदर अस्पताल सुपौल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दरभंगा रेफर कर दिया.

जानकारी अनुसार स्कूटी सवार महिला बाल कल्याण परिषद की कर्मी हेमलता पांडेय हैं, जो अपने भाई के साथ पिपरा से सुपौल अपने घर जा रही थी. जहां थुमहा बाजार के समीप उत्तर दिशा से आ रही मैजिक वाहन जिसका नंबर बीआर30क्यू 2489 है अचानक रोड पर आ गया. जिससे स्कूटी की टकरा गयी. जिससे स्कूटी पर सवार श्रीमती पांडेय बुरी तरह जख्मी हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन