विद्युतीकरण की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2016 6:19 AM
छातापुर : मुख्यालय पंचायत के वार्ड नंबर चार व पांच के निवासी विद्युत सेवा से वंचित हैं. सरकारी घोषणा के बाद कई चरणों में संचरण लाइन बिछाकर विद्युत सेवा पहुंचाने की कवायद की गयी. लेकिन इन खोखली कवायदों का फलाफल यह है कि ग्रामीण इलाके की बात तो दूर, मुख्यालय पंचायत में भी पूर्ण रूप […]
छातापुर : मुख्यालय पंचायत के वार्ड नंबर चार व पांच के निवासी विद्युत सेवा से वंचित हैं. सरकारी घोषणा के बाद कई चरणों में संचरण लाइन बिछाकर विद्युत सेवा पहुंचाने की कवायद की गयी. लेकिन इन खोखली कवायदों का फलाफल यह है कि ग्रामीण इलाके की बात तो दूर, मुख्यालय पंचायत में भी पूर्ण रूप से विद्युतीकरण का कार्य नहीं कराया जा सका है.
जिस कारण अब भी मुख्यालय पंचायत के सैकड़ों परिवार ढिबरी युग में जीने को विवश हैं. इस संदर्भ में विभाग के स्थानीय पदाधिकारी द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद वार्डवासियों ने कार्यपालक अभियंता सुपौल से लिखित शिकायत कर विद्युतीकरण की सेवा उपलब्ध करवाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










