शहर में चल रहे अस्थायी ऑटो स्टैंड, हादसे की आशंका नगर परिषद प्रशासन है मौन

सुपौल : शहर के हर मुख्य मार्ग पर अवैध ऑटो पड़ाव संचालित किये जाने को लेकर नगर परिषद प्रशासन मौन बना हुआ है. नगर परिषद प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष ऑटो पड़ाव को लेकर डाक भी किया जाता है. जहां ऊंची बोली लगाने वाले संवेदक को ऑटो पड़ाव का डाक दिया जाता है. इस प्रक्रिया से […]
सुपौल : शहर के हर मुख्य मार्ग पर अवैध ऑटो पड़ाव संचालित किये जाने को लेकर नगर परिषद प्रशासन मौन बना हुआ है. नगर परिषद प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष ऑटो पड़ाव को लेकर डाक भी किया जाता है. जहां ऊंची बोली लगाने वाले संवेदक को ऑटो पड़ाव का डाक दिया जाता है. इस प्रक्रिया से नगर परिषद प्रशासन लाखों रुपये वसूल तो कर लेता है.
लेकिन आमलोगों का ख्याल उनके द्वारा नहीं रखा जाता. लिहाजा यात्री इधर-उधर भटक कर अपने गंतव्य के लिए ऑटो की सवारी करने पर मजबूर हैं. गौरतलब है कि ऑटो संवेदक के कर्मचारी के द्वारा संचालित अवैध ऑटो पड़ाव जहां से ऑटो खुलती है. वहां ऑटो चालकों से जहां तहां सड़कों पर टैक्स वसूला जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










