51 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का होना है मूल्यांकन

सुपौल : शिक्षकों की समस्या हो या फिर छात्रों की समस्या को लेकर जिले की शिक्षा व्यवस्था बराबर सुर्खियां बटोरता रहा है. गुरुवार को कुछ ऐसा ही दृश्य बीएसएस महाविद्यालय परिसर में देखने को मिला. उक्त केंद्र पर पांच मार्च से इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिका का जांच कर रहे वीक्षकों का आक्रोश खुलकर सामने आ […]
सुपौल : शिक्षकों की समस्या हो या फिर छात्रों की समस्या को लेकर जिले की शिक्षा व्यवस्था बराबर सुर्खियां बटोरता रहा है. गुरुवार को कुछ ऐसा ही दृश्य बीएसएस महाविद्यालय परिसर में देखने को मिला. उक्त केंद्र पर पांच मार्च से इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिका का जांच कर रहे वीक्षकों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया. हालांकि शुक्रवार को वित्त रहित संघर्ष मोर्चा के जिला इकाई की पहल पर मामले को सुलझा लिया गया. लेकिन वीक्षकों व परीक्षा समिति के बीच गतिरोध समाप्त नहीं हो पाया है.
यह दीगर बात है कि सभी वीक्षक अपने वित्त रहित मोर्चा के आश्वासन पर मूल्यांकन कार्य पर लौट गये. लेकिन यह एक बड़ा सवाल छात्रों के बीच बना हुआ है कि जब परीक्षा समिति द्वारा परीक्षा से पूर्व छात्रों से सभी प्रकार का शुल्क जमा ले लिया जाता है. फिर मूल्यांकन के समय उत्तर पुस्तिका के पारिश्रमिक को लेकर गतिरोध पैदा होना समझ से परे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










