सड़क हादसे में सुपौल िनवासी युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Oct 2017 3:41 AM (IST)
विज्ञापन

दो घायल, अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर कुमारखंड : खुर्दा मेला में कार्यक्रम देखने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी. वहीं दो युवक जख्मी हो गया, जिसमें एक की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार खुर्दा मेला में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह व अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम […]
विज्ञापन
दो घायल, अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर
कुमारखंड : खुर्दा मेला में कार्यक्रम देखने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी. वहीं दो युवक जख्मी हो गया, जिसमें एक की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार खुर्दा मेला में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह व अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम को देखने के लिए मोटर साइकिल सवार तीन युवक खुर्दा जा रहे थे. इस दौरान केवटगामा गांव के पास मीरगंज-जदिया एसएच 91 पर ऑटो व मोटरसाइकिल में टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार एक युवक अभिनंदन कुमार(30) पिता अरुण मंडल की मौके पर ही मौत हो गयी.
वहीं जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं सिंटू कुमार का पैर टूट गया. घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाते ही थानाध्यक्ष सुबोध कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव, ऑटो व मोटर साइकिल को अपने कब्जे में लिया. दोनों जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जाता है कि तीनों युवक जदिया थाना (सुपौल)के हिरापट्टी गांव का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










