करंट लगने से घायल बालक की इलाज के दौरान मौत, विरोध में सड़क जाम

Published at :23 Aug 2017 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
करंट लगने से घायल बालक की इलाज के दौरान मौत, विरोध में सड़क जाम

पिपरा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी राजू पासी के 14 वर्षीय पुत्र रवि कुमार की मौत बिजली करंट लगने से हो गयी. परिजनों ने बताया कि रवि कुमार अपने घर में पंखा ठीक कर रहा था. इसी दौरान उसे करंट लग गया. घायल रवि को परिजनों ने इलाज के […]

विज्ञापन

पिपरा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी राजू पासी के 14 वर्षीय पुत्र रवि कुमार की मौत बिजली करंट लगने से हो गयी. परिजनों ने बताया कि रवि कुमार अपने घर में पंखा ठीक कर रहा था. इसी दौरान उसे करंट लग गया. घायल रवि को परिजनों ने इलाज के लिए पीएचसी लाया, लेकिन उसकी मौत हो गयी.

परिजनों का आरोप है कि चिकित्सा में विलंब के कारण उसकी मौत हुई. घायल के अस्पताल पहुंचने के बाद काफी देर तक वे डॉक्टर को बुलाते रहे, लेकिन डॉक्टर मीटिंग में व्यस्त रहे. इससे समय पर रवि का इलाज नहीं हो पाया और उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद नाराज परिजनों ने पहले तो अस्पताल के सामने एनएच 106 को कुछ देर के लिये जाम कर दिया.

उसके बाद शव को उठा कर सुभाष चौक पर ले गये और शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया. इस दौरान टायर जला कर परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा किया. परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर समय पर इलाज करते तो रवि की मौत नहीं होती. सड़क जाम से बाजार में वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

परिजन दोषी डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जेपी साह का कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बालक की मौत हो गयी थी. घंटों जाम के बाद स्थानीय समाजसेवी रामचंद्र चौधरी व प्रमुख रतन देवी के सकारात्मक आश्वासन के बाद जाम हटाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन