टमाटर हुआ लाल, तो प्याज के दाम सुन आंख से निकल रहे आंसू

सुपौल : पहले टमाटर और अब प्याज ने लोगों को रुलाना शुरू किया है. एक सप्ताह के अंदर प्याज की कीमतों में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. सब्जी के कीमतों में बढ़ोतरी का असर रसोई पर दिख रहा है. प्याज महंगा होने से थोक व्यवसायियों के चेहरे पर जहां खुशी है, […]
सुपौल : पहले टमाटर और अब प्याज ने लोगों को रुलाना शुरू किया है. एक सप्ताह के अंदर प्याज की कीमतों में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. सब्जी के कीमतों में बढ़ोतरी का असर रसोई पर दिख रहा है. प्याज महंगा होने से थोक व्यवसायियों के चेहरे पर जहां खुशी है, वहीं आमलोगों की जेब पर दोहरी मार पड़ रही है. अन्य सब्जियों के दामों में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है, लेकिन प्याज ने गरीबों से लेकर आम आदमी की आंखों से आंसू निकाल दिये हैं. सब्जी में प्याज का स्वाद महंगाई ने कम कर दिया है.
बाजार में एक हफ्ते पहले 12 रुपये किलो बिकने वाला प्याज फिलहाल 40 रुपये किलो बिक रहा है. बता दें कि बीते वर्ष भी प्याज 80 रुपये प्रति किलो तक बिका था. इस साल अभी से प्याज के दाम चढ़ने शुरू हो गये हैं. पिछले सप्ताह प्याज 10 से 12 रुपये किलो बिक रहा था. वही अब प्याज 35 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. आने वाले दो दिनों में प्याज के मूल्य में और इजाफा होने की आशंका है, जबकि टमाटर पहले ही लोगों की थाली से गायब हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










