राहत व बचाव कार्य कराये जाने की मांग

Published at :05 Aug 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
राहत व बचाव कार्य कराये जाने की मांग

किसनपुर : कोसी तटबंध के भीतर अत्यधिक पानी आने से नौआबाखर पंचायत के सिमराहा, परसाही, नौआबाखर छींट, खाप, चमेलवा, हांसा, परसाहा शर्मा टोला सहित अन्य गांवों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है. पानी की तबाही से बचाने के लिए नौआबाखर गांव के पूर्व मुखिया सह पंचायत समिति सदस्य बेचन प्रसाद यादव, सुरेश मेहता, […]

विज्ञापन

किसनपुर : कोसी तटबंध के भीतर अत्यधिक पानी आने से नौआबाखर पंचायत के सिमराहा, परसाही, नौआबाखर छींट, खाप, चमेलवा, हांसा, परसाहा शर्मा टोला सहित अन्य गांवों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है. पानी की तबाही से बचाने के लिए नौआबाखर गांव के पूर्व मुखिया सह पंचायत समिति सदस्य बेचन प्रसाद यादव, सुरेश मेहता,

अमलेश कुमार यादव, शिव नारायण मेहता, सत्य नारायण मेहता, ओम मुखिया, लडू लाल मेहता, सतो शर्मा, गुजो शर्मा, रघुनी पासवान, अशोक मेहता, दिनेश मेहता, जगदीश शर्मा ने उक्त गांवों का दौरा कर बचाव के लिए प्रशासन से सहायता किये जाने की मांग की. साथ ही पूर्व मुखिया श्री यादव ने बताया कि वे अपने स्तर से पीड़ितों को सहयोग दे रहे हैं. उन्होंने अंचलाधिकारी व जिला पदाधिकारी से पीड़ितों के बीच अविलंब राहत एवं बचाव कार्य कराये जाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन