तीन आरोपित गिरफ्तार सरपंच पति मो अनवर हत्याकांड

सीतामढ़ी : भूपभैरो पंचायत के सरपंचपति सह भैरोकोठी निवासी मो अनवर की हत्या मामले में एसपी द्वारा गठित पुलिस की टीम ने भैरोकोठी गांव में छापेमारी कर दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. गिरफ्तार लोगों में भैरोकोठी निवासी मो हैदर अंसारी व उसके भाई मो अकबर अंसारी तथा […]
सीतामढ़ी : भूपभैरो पंचायत के सरपंचपति सह भैरोकोठी निवासी मो अनवर की हत्या मामले में एसपी द्वारा गठित पुलिस की टीम ने भैरोकोठी गांव में छापेमारी कर दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. गिरफ्तार लोगों में भैरोकोठी निवासी मो हैदर अंसारी व उसके भाई मो अकबर अंसारी तथा हाशिम लहेड़ी शामिल हैं.
पुलिस तीनों से सघन पूछताछ कर रही है. हालांकि, तत्काल पुलिस ने कुछ भी बताने से परहेज रखा है, जबकि पुलिस की अलग-अलग टीमें अनवर हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता व भूपभैरो पंचायत के उप मुखिया मो बिकाउ की तलाश में ताबडतोड़ छापेमारी कर रही हैं. पुलिसिया तहकीकात में जो सामने आया है उसके तहत उप मुखिया मो बिकाउ ने ही सरपंच संजिला खातून के पति मो अनवर की हत्या की साजिश रची थी. हत्या में कांट्रैक्ट किलर का सहारा लिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










