गला दबा कर हुई मंजित की हत्या

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-डुमरा रोड स्थित देव छात्रावास में सेक्रेड हर्ट के छात्र मंजित ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या नही की थी. हत्यारों ने गला दबा कर मंजित की हत्या की थी. यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है. खास बात यह भी है कि मंजित की हत्या के बाद उसे आत्महत्या का रूप […]
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-डुमरा रोड स्थित देव छात्रावास में सेक्रेड हर्ट के छात्र मंजित ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या नही की थी. हत्यारों ने गला दबा कर मंजित की हत्या की थी. यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है.
खास बात यह भी है कि मंजित की हत्या के बाद उसे आत्महत्या का रूप दे रहे हत्यारों की मंशा उस वक्त समाप्त हो गया, जब एसपी हरि प्रसाद एस ने इसे संदेहास्पद बताते हुए मेहसौल ओपी को एफएसएल टीम से जांच कराने की बात कही थी. गत 8 अप्रैल को मंजित की हत्या के बाद अगले दिन शनिवार को जांच के लिए पहुंची एफएसएल टीम ने बारीकी से जांच-पड़ताल के बाद हत्या का संकेत दे दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










