रंगदारी मामले में डिस्ट्रीब्यूटर पर कसा शिकंजा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2016 6:19 AM

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र में चिकित्सकों से रंगदारी मांगने वाले अपराधियों की शिनाख्त करने में जिला पुलिस जुटी है. अब पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले अपराधियों के साथ-साथ सीम बिक्री करने वाले रिटेनर के साथ-साथ डिस्ट्रीब्यूटरों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इस क्रम में डॉ नीलमणी से रंगदारी मांगने के मामले […]

विज्ञापन
सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र में चिकित्सकों से रंगदारी मांगने वाले अपराधियों की शिनाख्त करने में जिला पुलिस जुटी है. अब पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले अपराधियों के साथ-साथ सीम बिक्री करने वाले रिटेनर के साथ-साथ डिस्ट्रीब्यूटरों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.
इस क्रम में डॉ नीलमणी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर से वोडाफोन के ललन कुमार नामक एक डिस्ट्री ब्यूटर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ललन के अलावा नवीन व धर्मेंद्र नामक युवक को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. तीनों युवक का तार डॉ नीलमणी से रंगदारी मांगने वाले सीम से जुड़ा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन