धरना के बाद सीओ को मांग पत्र सौंपा

चोरौत : भाकपा माले की ओर से सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना दिया गया, जिसकी अध्यक्षता खेमस के राज्य परिषद सदस्य साधु शरण दास ने की. भूमिहीनों को आवास बनाने के लिए जमीन देने, भूदान की जमीन पर गरीबों को कब्जा दिलाने, चोरौत के महादलित बस्ती का विकास कराने, वन पोषक के […]
चोरौत : भाकपा माले की ओर से सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना दिया गया, जिसकी अध्यक्षता खेमस के राज्य परिषद सदस्य साधु शरण दास ने की.
भूमिहीनों को आवास बनाने के लिए जमीन देने, भूदान की जमीन पर गरीबों को कब्जा दिलाने, चोरौत के महादलित बस्ती का विकास कराने, वन पोषक के बकाये मजदूरी का भुगतान करने समेत अन्य मांगों को लेकर धरना दिया गया. बाद में एक शिष्टमंडल सीओ को मांगों का ज्ञापन सौंपा. शिष्टमंडल में साधु शरण दास व रामेश्वर मंडल शामिल थे. मौके पर जितेंद्र पाठक, रवी ठाकुर, रामअशीष महतो व तुलसी प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










