रात के अंधेरे में ढोये जा रहे पेट्रोल नेपाल में जा टंकी करा लेते हैं फुल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी/सुरसंड : हाल के महीनों में पेट्रोल व डीजल की तस्करी बढ़ गयी है, जिसका सीधा असर भारतीय सीमा से सटे पेट्रोल पंप के कारोबार पर पड़ रहा है. भारत में डीजल की कीमत 74 रुपये तीन पैसे व पेट्रोल की कीमत 83 रूपये 82 पैसे प्रति लीटर है. नेपाल में जा दूसरी तरफ नेपाल […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी/सुरसंड : हाल के महीनों में पेट्रोल व डीजल की तस्करी बढ़ गयी है, जिसका सीधा असर भारतीय सीमा से सटे पेट्रोल पंप के कारोबार पर पड़ रहा है. भारत में डीजल की कीमत 74 रुपये तीन पैसे व पेट्रोल की कीमत 83 रूपये 82 पैसे प्रति लीटर है.
नेपाल में जा
दूसरी तरफ नेपाल में डीजल की कीमत भारतीय मुद्रा में 58 रुपये व पेट्रोल की कीमत 68 रुपये है. नेपाल से पेट्रोल व डीजल लाने के लिए तस्कर अपना वाहन लेकर भारतीय सीमा पार कर वहां गाड़ी का ईंधन टैंक भर लेते हैं. नेपाल से भारतीय सीमा में आने के बाद टैंक खाली कर पुनः नेपाल में प्रवेश कर जाते है. यह सिलसिला एक दिन में तीन-चार बार दोहराया जाता है. टैंक में ईंधन भरा रहने के कारण इस पर सीधे तौर पर सुरक्षा एजेंसी रोकथाम नही कर पा रही है. इस बाबत पूछे जाने पर भिट्ठा ओपी प्रभारी सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी की टंकी में डीजल-पेट्रोल की हो रही तस्करी को रोकना मुश्किल है.
कोट
नेपाल से बड़े पैमाने पर डीजल की हो रही तस्करी से मेरे पंप से बिक्री पर असर पड़ा है. पहले प्रतिदिन चार हजार लीटर डीजल तथा दो हजार लीटर पेट्रोल की बिक्री हो जाती थी. अब डीजल 700 से 800 लीटर व पेट्रोल 600 से 700 लीटर तक की बिक्री हो रही है. अगर तत्काल इस पर अंकुश न लगाया गया तो अंततः पंप को बंद करना पड़ सकता है.
जितेंद्र बैठा, प्रोपराइटर, आरके पेट्रोलियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










