बाल विवाह के विरोध में उतरी नाबालिग शिवानी

सीतामढ़ी : जिले के सुरसंड थाने के सुरसंड वार्ड नंबर 8 निवासी शिवानी बाल विवाह का विरोध करते-करते अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गयी है. शिवानी पढ़-लिख कर आत्मनिर्भर होना चाहती है. यही कारण है कि उसकी बहादुरी की चर्चाएं हो रही हैं. शिवानी को न्याय दिलाने के लिए अदिथि संस्था जिला विधिक सेवा प्राधिकार […]
सीतामढ़ी : जिले के सुरसंड थाने के सुरसंड वार्ड नंबर 8 निवासी शिवानी बाल विवाह का विरोध करते-करते अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गयी है. शिवानी पढ़-लिख कर आत्मनिर्भर होना चाहती है. यही कारण है कि उसकी बहादुरी की चर्चाएं हो रही हैं. शिवानी को न्याय दिलाने के लिए अदिथि संस्था जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव ज्योति कुमारी ने सरकारी खर्च पर वकील को रख कर न्याय दिलाने की बात कही है. शिवानी का मामला प्रकाश में आने के बाद सुरसंड मुख्यालय का प्रशासन भी बाल विवाह की रोकथाम को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










