गांव छोड़ कर गये पलायन खौफ. पुलिस कार्रवाई के डर से जमुआ के लोग हैं दहशत में

बैरगनिया : थाना क्षेत्र के जमुआ-पकड़िया गांव पुलिसिया खौफ के चलते खाली पड़ गया है. गिरफ्तारी के डर से अधिकतर लोग गांव छोड़ कर अन्यत्र चले गये हैं. जबकि महिला व बच्चे भी अन्यत्र अपने रिश्तेदारों के घर को रवाना हो रहे हैं. जो लोग गांव में हैं वह रात में अपने घरों में नहीं […]
बैरगनिया : थाना क्षेत्र के जमुआ-पकड़िया गांव पुलिसिया खौफ के चलते खाली पड़ गया है. गिरफ्तारी के डर से अधिकतर लोग गांव छोड़ कर अन्यत्र चले गये हैं. जबकि महिला व बच्चे भी अन्यत्र अपने रिश्तेदारों के घर को रवाना हो रहे हैं. जो लोग गांव में हैं वह रात में अपने घरों में नहीं सोते हैं. बांध के पास खेत, सरेह व पेड़ों में छिपकर लोग रात गुजार रहे हैं.
शाम ढलते ही गांव में पुलिस की गाड़ियां पहुंचने लगती है. पुलिस वाहन गांव में आने के बाद अफरातफरी मच रही है. लोगों ने बताया कि पुलिस द्वारा कई प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं. इसमें बड़ी संख्या में अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है. ऐसे में पुलिस किसी को भी उठा ले रहीं है. लिहाजा लोग छिपे हैं. गांव से अब तक आधा दर्जन से अधिक लोग जेल जा चुके हैं.
वहीं एक बार फिर 38 नामजद व 500 अज्ञात के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपियों की तलाश में पुलिस दिन-रात छापेमारी कर रही है. पुलिस द्वारा महिलाओं की बर्बरता से की गयी पिटायी के बाद लोग अपने अपने घरों के बहु -बेटियों को अपने रिश्तेदारों के घर पहुंचा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










