दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या

छपरा(कोर्ट) : दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर ससुरालवालों द्वारा एक विवाहिता की हत्या कर दिये जाने का एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करिंगा कोठी निवासी जनक महतो की पत्नी और मृतका सुमन उर्फ पम्मी की मां संगीता देवी ने दर्ज कराते हुए पुत्री के पति […]
छपरा(कोर्ट) : दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर ससुरालवालों द्वारा एक विवाहिता की हत्या कर दिये जाने का एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करिंगा कोठी निवासी जनक महतो की पत्नी और मृतका सुमन उर्फ पम्मी की मां संगीता देवी ने दर्ज कराते हुए पुत्री के पति अखिलेश महतो उसकी मां राजवंती कुंवर के अलावे भाई और बहन को भी अभियुक्त बनायी है. आरोप है कि उसकी पुत्री के पति व अन्य मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया करते थे.
जिसका विरोध करने पर सभी ने मिल कर पम्मी को 17 मई को जला कर हत्या कर दिया. सूचना मिलने पर पम्मी के पिता गये तो सभी ने उनको बंधक बना लिया और पोस्टमार्टम तक कैद रखा तथा उन्हें भय दिखा कई कागज पर हस्ताक्षर भी कराया तब जाकर छोड़ा. सीजेएम द्वारा इस मामले में थानाध्यक्ष को अविलंब प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




