दुखद- ट्रेन से कट कर युवक की हुई मौत

परसा : थाना क्षेत्र के सगुनी गांव में बुधवार की सुबह चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया, जब यूपी के पानीपत में ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत होने की खबर परिजनों को दूरभाष पर मिली. मृत युवक सगुनी गांव के श्री भगवान राम का 25 वर्षीय पुत्र सुधीर राम बताया जाता […]
परसा : थाना क्षेत्र के सगुनी गांव में बुधवार की सुबह चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया, जब यूपी के पानीपत में ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत होने की खबर परिजनों को दूरभाष पर मिली. मृत युवक सगुनी गांव के श्री भगवान राम का 25 वर्षीय पुत्र सुधीर राम बताया जाता है. घटना की खबर मिलते ही पत्नी सुलेखा देवी, पिता
भगवान राम समेत परिजनों का बुरा हाल था. पत्नी की चीख पुकार से गांव तथा आस-पास के सैकड़ों लोगो की भीड़ जुट गयी. घटना के संबंध में मृत युवक के पिता ने बताया कि एक साल पूर्व घर से यूपी के पानीपत गया था. जहां निजी कंपनी में काम करता था.गत रविवार की रात डेरा से निकला जो पुनः डेरा नहीं लौटा, तो साथ में रह रहा छोटे भाई ने खोज बिन शुरू की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




