300 लीटर शराब के साथ छह कारोबारी गिरफ्तार

छपरा (सारण) : शहर के सटे डिलीया रहीमपुर दियारा क्षेत्र में सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष के नेतृत्व में शराब कारोबारियों के खिलाफ मंगलवार की शाम व्यापक अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने शराब बनाने और बेचने वाले चार कारोबारियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने करीब दर्जन भर शराब की भट्ठियों को […]
छपरा (सारण) : शहर के सटे डिलीया रहीमपुर दियारा क्षेत्र में सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष के नेतृत्व में शराब कारोबारियों के खिलाफ मंगलवार की शाम व्यापक अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने शराब बनाने और बेचने वाले चार कारोबारियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने करीब दर्जन भर शराब की भट्ठियों को नष्ट कर दिया.
अभियान में नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रवि कुमार, भगवान बाजार थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, सदर पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, रिविलगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे. एएसपी ने बताया कि करीब 200 लीटर देशी शराब बरामद की गयी है. गिरफ्तार चारों कारोबारियों के खिलाफ रिविलगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी के दौरान फरार होने वाले कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




