डीआरएम ने रेलखंड का किया निरीक्षण

Published at :25 Dec 2016 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
डीआरएम ने रेलखंड का  किया निरीक्षण

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक एसके कश्यप ने छपरा-सीवान रेलखंड का शनिवार को निरीक्षण किया. डीआरएम कश्यप सुबह करीब दस बजे मंडल स्तर के सभी अधिकारियों के साथ छपरा से सीवान के लिए प्रस्थान किये. इसके पहले उन्होंने छपरा जंकशन का भी निरीक्षण किया. स्टेशन की सफाई-व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक एसके कश्यप ने छपरा-सीवान रेलखंड का शनिवार को निरीक्षण किया. डीआरएम कश्यप सुबह करीब दस बजे मंडल स्तर के सभी अधिकारियों के साथ छपरा से सीवान के लिए प्रस्थान किये. इसके पहले उन्होंने छपरा जंकशन का भी निरीक्षण किया. स्टेशन की सफाई-व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया.

डीआरएम ने छपरा जंकशन पर चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. इस मौके पर स्टेशन प्रबंधक डीके लाल, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा, डीसीआइ गणेश यादव समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन