सम्मानित हो खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

Published at :21 Aug 2016 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
सम्मानित हो खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

छपरा : जिले के छात्र-छात्राओं के चेहरे उस समय खिल उठे जब डीएम, एसपी व अन्य अतिथियों ने उन्हें मंच से सम्मानित किया. मौका था प्रभात खबर के प्रतिभा सम्मान समारोह का. शहर के चंद्रावती ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के दो सौ छात्र-छात्राओं को बिहार बोर्ड व सीबीएसइ के दसवीं व बारहवीं […]

विज्ञापन

छपरा : जिले के छात्र-छात्राओं के चेहरे उस समय खिल उठे जब डीएम, एसपी व अन्य अतिथियों ने उन्हें मंच से सम्मानित किया. मौका था प्रभात खबर के प्रतिभा सम्मान समारोह का. शहर के चंद्रावती ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के दो सौ छात्र-छात्राओं को बिहार बोर्ड व सीबीएसइ के दसवीं व बारहवीं में विद्यालयों में टॉप करने पर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डीएम दीपक आनंद ने प्रभात खबर की सराहना करते हुए छात्रों को जीवन के उच्च शिखर तक पहुंचने के टिप्स दिये.

उन्होंने गीता के श्लोक के माध्यम से अधिष्ठानकर्ता, कारण, चेष्ठा व दैव की महत्ता को रेखांकित किया. उन्होंने सफलता के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देते हुए असफलता को सफलता की सीढ़ी के तौर पर इस्तेमाल करने की अपील की. मौके पर उपस्थित एसपी पंकज कुमार राज ने छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ईमानदारी से की गयी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता.

उन्होंने प्रभात खबर के जन सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम में सक्रिय होने पर सराहना की.
मौके पर सीपीएस के हरेंद्र सिंह, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रामदयाल शर्मा, डीपीएस के मो जफर अहमद, संजीवनी नर्सिंग होम के डॉ अनिल कुमार, मुखिया संगम बाबा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन