भूमि के अभाव में नहीं हो रहा चार विद्यालयों का निर्माण

Published at :18 May 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि के अभाव में नहीं हो रहा चार विद्यालयों का निर्माण

देसरी : सरकार राज्य के सभी वर्गों के लोगों के बच्चे को पढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, पर देसरी प्रखंड में चार ऐसे विद्यालय हैं, जिसका निर्माण जमीन नहीं मिलने के कारण नहीं हो पा रहा है. इस कारण बच्चों को पढ़ाई में परेशानी हो रही है. नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, जहांगीरपुर शाम […]

विज्ञापन

देसरी : सरकार राज्य के सभी वर्गों के लोगों के बच्चे को पढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, पर देसरी प्रखंड में चार ऐसे विद्यालय हैं, जिसका निर्माण जमीन नहीं मिलने के कारण नहीं हो पा रहा है. इस कारण बच्चों को पढ़ाई में परेशानी हो रही है. नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, जहांगीरपुर शाम काली स्थान जहां दलित बस्ती है, उस विद्यालय को दो किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय, ममरेजपुर में टैग कर चलाया जा रहा है. वहीं, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय उफरौल मछुआ टोली को एक किमी दूर मध्य विद्यालय, उपरौल,

नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, देसरी स्टेशन से उत्तर को एक किमी दूर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चकमहमद, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, देसरी दक्षिण काली स्थान, जहां दलित बस्ती है, उसे मध्य विद्यालय, कन्या देसरी में टैग कर विद्यालय का पठन-पाठन किया जा रहा है. इस कारण बस्ती से दूर विद्यालय रहने पर बच्चों को पढ़ाई करने में जाने-आने में कठिनाई होती है. इससे कई बच्चों ने विद्यालय आना-जाना बंद कर दिया है.

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उर्मिला कुमारी से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि भूमिहीन चारों विद्यालय को भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्रांक 74 दिनांक 9.2.16 को देसरी अंचालाधिकारी को पत्र भेजा गया है. जैसे ही अंचल से जमीन उपलब्ध करा दी जायेगी, वैसे ही विद्यालय निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन